ब्राह्मण समाज औरैया ने की 3 बेटियों के विवाह में मदद-

70

औरैया 05 फरवरी 24-ब्राह्मण समाज औरैया ने एक कैंसर पीड़ित पिता की बेटी के विवाह में सहयोग करते हुए उन्हें एक डबल बेड सेट के साथ एक स्टील की अलमारी भी भेंट स्वरूप प्रदान की है, इसके साथ ही दो और बेटियों के लिए विवाह में रेफ्रिजरेटर और डेजर्ट कूलर भी भेंट स्वरुप भी प्रदान किया है,                                                                                              असल में तीन-चार दिन पहले ही ब्राह्मण समाज के पास यह सूचना आई थी कि उनकी बेटी आयुष्मति नंदिनी का विवाह 4 फरवरी को निश्चित हुआ है, लेकिन पिता कैंसर से पीड़ित है, जिनका इलाज भी चल रहा है, और आर्थिक स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं है, ऐसी स्थिति में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नीरज चौधरी जी ने अपने तमाम सदस्यों से यह आवाहन किया कि सभी सदस्य जितना आर्थिक सहयोग कर सकते हैं करें, और देखते ही देखते सहयोगियों की गिनती बढ़ती चली गई,                                                                                          इस बीच ब्राह्मण समाज को एक सुअवसर उस वक्त और प्राप्त हुआ जब यह सुचना और आई कि 4 फरवरी को ही एक ही परिवार की दो सगी बहने आयुष्मति नेहा और आयुष्मति राधा का भी विवाह है, और उनके पिता की भी आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है, और उन्हें भी मदद की आवश्यकता है, इसके लिए भी ब्राम्हण समाज तुरंत सहर्ष तैयार हो गया, आयुष्मति नंदिनी के विवाह स्थल पर पहुंचकर ब्राह्मण समाज के तमाम सदस्यों ने एक डबल बेड गद्दा और तकिया सेट साथ ही एक स्टील की अलमारी और नगद भेंट भी प्रदान की, और आयुष्मति नंदिनी के उज्वल सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की, भेंट पाकर परिजनों ने ब्राम्हण समाज का आभार प्रगट किया, तदुपरांत ब्राह्मण समाज के सदस्य दूसरे विवाह स्थल पहुंचे, जहां की आयुष्मति नेहा और आयुष्मति राधा के विवाह का आयोजन हो रहा था, वहां पर दोनों बहनों को एक-एक गोदरेज रेफ्रिजरेटर एक डेजर्ट कूलर समेत वस्त्र और इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रिक आयरन समेत नगद भेंट प्रदान की और उनके सुखद उज्जवल भविष्य की कामना की सौभाग्य तो देखिए एक बेटी की मदद के लिए आवाहन किया गया और तीन बेटियों की मदद ईश्वर ने समाज के हाथों कर दी इस मौके पर बेटियों के परिजनों ने समाज का आभार प्रकट किया इस मौके पर ब्राम्हण समाज औरैया के अध्यक्ष श्री नीरज चौधरी, श्री प्रदीप दीक्षित, श्री शैलेंद्र मोहन तिवारी, श्री प्रवीण उपाध्याय, श्री आनंद कुमार तिवारी, श्री आशीष चौबे, श्री राजीव अवस्थी सूरज, श्री धीरेंद्र शुक्ला एड. समेत तमाम सहयोगी गण मौजूद रहे,

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें