श्री मद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं कलश यात्रा

6

औरैया 14 फरवरी 24-विकासखंड अजीतमल के ग्राम पंचायत अमावता में हर वर्ष की भांति बसंत पंचमी पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन समस्त ग्राम वासियों और क्षेत्र वासियों के सहयोग से किया जाता है।उसी क्रम में आज कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में कथा वाचक अंकुर शुक्ला जी वृंदावन धाम मथुरा से पधारे आचार्य के मुखारविंद से नगर वासी कथा का रसपान करेंगे। कथा में राम कथा वाचक जगमोहन त्रिपाठी महाराज दिबियापुर औरैया के मुखर बिंदु से रसपान करेगे ।कथा में परीक्षित राम मालती दुबे पूर्व प्रधानाध्यापिका ने कथा भागवत में पूजा अर्चना किया। आज कलश यात्रा राम जानकी मंदिर अमावता से प्रारंभ होकर नहर से जल भरकर गांव के समस्त मंदिरों पर जाकर पूजन किया जाएगा। कथा प्रारंभ 15 फरवरी से समय दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक और राम कथा रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक की जाएगी। कथा विराम 22 फरवरी और कथा का भंडारा 23 फरवरी दिन शुक्रवार को होगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें