एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति (शक्ति दीदी) 10 दिवसीय अभियान

8

औरैया 24 जुलाई 23-पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय के द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं के जागरूकता अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड व थाने पर नियुक्त महिला बीट अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा थाना क्षेत्र के बीट/गांव, स्कूल/कॉलेज में बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनाँक 23.07.2023 को जनपद औरैया के विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीम व थाने में महिला बीट द्वारा अपने–अपने थाना क्षेत्र के स्कूलों/कॉलेज/भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महत्वपूर्ण कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, शक्ति दीदी अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर्स, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मा. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में अवगत कराया गया तथा महिला संबंधी अपराध से पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग भी की गयी साथ ही आवश्यकतानुसार उपरोक्त नंबरों को प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें